उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण

संयुक्त चिकित्सालय डॉक्टरों ने बुजुर्ग का किया सफल घुटना प्रत्यारोपण

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के बीकेटी क्षेत्र के साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग मरीज के घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर नई आशा की उम्मीद जगाई है।अब चिकित्सालय में घुटना प्रत्यारोपण भी शुरू हो गया है।

मंगलवार को अपर निदेशक लखनऊ मंडल व सिविल अस्पताल के आर्थोपैडिक्स सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय में बुजुर्ग मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया। प्रत्यारोपण के बाद मरीज की तबीयत में सुधार हैं।

इंटौजा राजापुर गांव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग के दाहिने घुटने में भीषण दर्द हो रहा था। घुटने में दर्द होने के चलते बुजुर्ग को चलने-फिरने में दिक्कत उठानी पड़ रही थी। परिवारीजनों ने कई स्थानीय अस्पताल में दिखाया। फिर भी बुजुर्ग को कोई फायदा नहीं हुआ।

मरीज परिजन थकहार कर मरीज को लेकर बीते तीन दिसंबर को राम सागर मिश्र चिकित्सालय ले गए। जहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने ओपीडी में मरीज को देखा और जरूरी जांचें कराई। जांच में ऑस्टियो आर्थराइटिस की पुष्टि हुई। उन्होंने घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी।

परिवारीजन घुटना प्रत्यारोपण को राजी हो गये। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि निदेशक लखनऊ मंडल व आर्थोपैडिक्स सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता ने बीते दिनों अस्पताल का राउंड लिया। इसी दौरान घुटना प्रत्यारोपण को लेकर चर्चा हुई। डॉ. गुप्ता ने घुटना प्रत्यारोपण की पहल की।

उन्होंने बताया कि डॉ. जीपी गुप्ता व डॉ. अशोक कुमार ने मिलकर मरीज का घुटना प्रत्यारोपण किया। डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि अब अस्पताल में नियमित रूप से घुटना प्रत्यारोपण होंगे।

डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि राम सागर मिश्र चिकित्सालय में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण हुआ है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। इससे बीकेटी के आस-पास के मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण के लिए निजी अस्पताल व दूर दराज के सरकारी अस्पतालों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।

ऑपरेशन टीम में डॉ. सुशील प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार ऑर्थोपेडिक सर्जन,डॉ. यूएस लाल, डॉ. सुमित महाराज एनेस्थेटिक एवं सिस्टर ललिता मिश्रा शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button