उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

टाटा समूह ने ईमानदारी से हासिल किया जनता का विश्वास – योगी आदित्यनाथ 

गोरखपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टाटा समूह के दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए ।

राजधानी स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में आयोजित 10 लाख भी गाड़ी फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल हुए।

वही मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम केवल इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन नहीं है बल्कि ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है जो भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा जब हम लोग अपने कार्यों के प्रति ईमानदार होते हैं तो हमें जनता का विश्वास प्राप्त होता है और वह विश्वास टाटा समूह ने अर्जित किया। इसके अलावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टाटा समूह के सहयोग से संचालित, पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विजन डॉक्यूमेंट एवं इंक्लूसिव एआई फॉर उत्तर प्रदेश डॉक्यूमेंट का अनावरण तथा विभिन्न संस्थानों के मध्य MoUs का आदान-प्रदान किया गया।

साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैंपेन के अंतर्गत एक सप्ताह में सर्वाधिक 7,64,187 ऑनलाइन पंजीकरण के विश्व कीर्तिमान के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर और टीसीएस फाउंडेशन) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने तकनीक, नवाचार और युवा सशक्तीकरण की दिशा में ‘नए उत्तर प्रदेश’ का एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button