उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अग्निकांड घटना स्थल पहुंचे डिप्टी सीएम, सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

राजधानी उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे। बुधवार को

राजधानी के विकास नगर इलाके में अचानक आग लगने से सभी चौका दिया है। वहीं अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

डिप्टी सीएम प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार खड़ी है।

डिप्टी सीएम ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाया एवं घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने घटनास्थल पर ही जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button