उत्तर प्रदेश

बाबा साहब ने देश की एकता और अखंडता को बनाया अक्षुण्ण – वीरेंद्र प्रताप सिंह

बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बाबा साहब की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

मंगलवार को कस्बा माल विधानसभा मलिहाबाद स्थित बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की गयी। साथ ही सभी को मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेन्द्र प्रताप सिंह चेयरमैन जिला सहकारी बैंक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जिला सहकारी बैंक चेयरमैन एसोसिएशन ने बताया कि समाज में छुआछूत मिटाकर सबको एक समान बराबरी का सन्देश देकर सबको शिक्षित व संगठित होकर देश की एकता और अखंडता को बाबा साहब ने अक्षुण्ण बनाया।

छुआछूत के धुरविरोधी होने के बावजूद बाबा साहब ने बौद्ध धर्म अपना कर हिन्दू धर्म को बचाया और मजबूत किया। समाज और देश की सेवा, समर्पण और योगदान से आप करोड़ों देशवासियों के प्रेरणाश्रोत और आदर्श हैं। जीवन भले छोटा रहा हो,फिर भी आपके कृतित्व युगों युगों तक सबके दिलों में जीवन्त रहेंगे।

इस अवसर पर राजेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेश गुप्ता प्रधान, आशुतोष चौरसिया प्रधान, पवन शर्मा, दुर्गेश सिंह, राजकुमार मिश्रा, संजय मौर्य और माल बाबा साहब अंबेडकर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button