मंत्री ने वन निगम के कार्यो में तेजी लाने पर दिया जोर
बैठक कर अधिकारियो को दिए निर्देश

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। वन निगम कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बुधवार को डॉ. अरूण कुमार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग उप्र शासन व अध्यक्ष उप्र वन निगम की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वन निगम की 276वीं बैठक वन निगम सभाकक्ष में की गयी ।
बैठक में राज्यमंत्री के अतिरिक्त उप्र वन निगम के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द कुमार सिंह, निगम के सम्मानित सदस्य, वन विभाग, वन निगम व शासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा राज्यमंत्री व अन्य सभी सदस्यों के स्वागत उपरान्त वन निगम द्वारा पिछले वर्ष किये गये कार्यो व आगामी माहों में किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की रूप-रेखा प्रस्तुत की गयी।
जिस पर विस्तार से चर्चा की गयी। वन निगम में अधिकारियों,कर्मचारियों की कमी पर विशेष चर्चा करते हुए कार्मिकों की कमी को पूर्ण किये जाने तथा उप्र वन निगम के कार्यो में तेजी लाने पर बल दिया गया तथा उप्र वन निगम के वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के बजट पर विस्तृत चर्चा की गयी।
जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ रू. 10047.71 लाख के स्थान पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में रू0 10303.27 लाख प्रस्तावित किया गया है, जो कि गतवर्ष की तुलना में अधिक शुद्ध लाभ प्रस्तावित है।
इकोटूरिज्म के क्षेत्र में और भी प्रयास किए जाने के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष, उप्र वन निगम द्वारा सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को वन निगम हित में कार्य करने के लिए निर्देशित करते हुए वन निगम के प्रोत्साहक परिणामों के लिए सभी को बधाई दी गई।



