उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गर्भवतियों को बांटा पोषण

 सीएचसी का किया भ्रमण कर परखी व्यवस्था

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भ्रमण के दौरान गर्भवतियों को पोषण का वितरण किया। मंगलवार को

जनपद में स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुड़ियागंज का भ्रमण किया और वहां पर स्थापित नवीन अल्ट्रा साउंड मशीन की कार्यप्रणाली को देखा।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जाँच के लिए आयी गर्भवतियों को फल, चना, गुड़ आदि का वितरण किया। साथ ही हाल चाल जानने के साथ उन्हें पौष्टिक भोजन सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएच सिद्दीकी ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. निशांत निर्वाण व जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सतीश यादव के साथ सीएचसी अलीगंज और इटौंजा का भ्रमण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पीएमएसएमए का उद्देश्य हर गर्भवती को समय से जाँच, परामर्श, उपचार मुहैया कराना है। जिससे कि मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। उन्होंने कहा कि इसे एचआरपी डे भी कहते हैं,क्योंकि उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान की जाती है।

यह अभियान दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती की प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क प्रसवपूर्व जाँच कराने की महत्वपूर्ण पहल है। पीएमएसएमएस स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को आयोजित होता है।

इस दिवस पर गर्भवती की हीमोग्लोबिन, पेशाब, रक्तचाप, डायबिटीज सहित कई अन्य जांचें निःशुल्क की जाती हैं और उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान कर प्रबन्धन किया जाता है। समय से उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान से प्रबन्धन समय से हो जाता है और किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सकता है।

योगेश रघुवंशी ने बताया कि इस अभियान के तहत 3264 गर्भवतियों की जाँच की गयी। जिनमें से 305 उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान हुयी और उन्हें उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों पर संदर्भित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button