उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कुलपति की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक, प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

पाठ्यक्रमों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से होगी 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पाठ्यक्रमों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए समर्थ पोर्टल प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। मंगलवार को

डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गयी ।

जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के यूपीटीएसी की ओर से हर वर्ष इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया इस बार समर्थ पोर्टल के जरिये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समस्त प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से करायी जाएगी। बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर भी बैठक में चर्चा की गयी।

इसके जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो राजीव कुमार, कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओपी सिंह, प्राचार्या एफओएपी प्रो वंदना सहगल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

गुजरात दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम..

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों शुरूआत की गयी। विश्वविद्यालय की ओर से को गोद लिये गये बीकेटी के पहाड़पुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।

कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विश्वविद्यालय की टीम ने विद्यालय पहुंचकर परिसर की सफाई की। गंदगी को डस्टबिन में डाला। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों से अपील की गयी कि बच्चों को आस-पास साफ-सफाई के लिए जागरूक करते रहें।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय की टीम कस्तूरबा गांधी विद्यालय कुम्हरावां पहुंची। कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय की धर्मपत्नी सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने यहां छात्राओं को एचपीवी वैक्सिनेशन की जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से दो पैडल सिलाई मशीन भी विद्यालय को दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकेटीयू की ओर से विद्यालय को सुविधा सम्पन्न बनाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।

उन्होंने छात्राओं से मेहनत के साथ पढ़ाई करने की अपील की। सरोज पाण्डेय ने छात्राओं संस्कार का पाठ पढ़ाया। कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर एचपीवी वैक्सीन की जागरूकता के लिए एक वीडियो भी दिखाया गया।

कार्यक्रम में सहा. कुलसचिव डाॅ. आयुष श्रीवास्तव, सहा.कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा. कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा.कुलसचिव डाॅ शिवम गुप्ता, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रोग्रामर शुभी पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में शाम को विश्वविद्यालय परिसर से मां चंद्रिका देवी मंदिर तक दो पहिया वाहन रैली निकाली गयी। रैली को कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय, कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके अलावा सेंटर फाॅर एडवांस स्टडीज में छात्रों के बीच विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समन्वय एसो डीन इनोवेशन डाॅ अनुज कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button