डिप्टी सीएम बस हादसे में घायल यात्रियों का हाल जानने पहुंचे ट्रामा सेंटर, दिए निर्देश
आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटने से तीन यात्री की मौत, दर्जनों घायल

घायलों का जाना हाल, सम्बंधित विभाग को लिखा पत्र
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में छठ पूजा पर्व की खुशियाँ मनाने जा यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गयी।
सोमवार को आगरा एक्सप्रेसवे पर रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी बस पारा क्षेत्र जीरो पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस भीषण हादसे से तीन यात्रियों की मौत हो गई।
जबकि 40 से अधिक यात्री घायल होना बताया जा रहा है। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल है। इस भीषण हादसे में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।
भारी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और आनन फानन में एंबुलेंस के द्वारा अस्पतालों में पहुंचाया गया।
डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बस में करीब 52 यात्री सवार थे। इनमें से 29 घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया और 13 को केजीएमयू मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बस का टायर फटने की हादसे की वजह बताई जा रही। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक और परिचालक रास्ते में रुक-रुक कर शराब पी रहे थे। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।
वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बस हादसे की जानकारी मिलते ही बिना देरी किये केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचे।
उन्होंने भर्ती घायल यात्रियों का हाल जाना। साथ ही बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए संस्थान प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किये ।
डिप्टी सीएम डॉक्टरों से भर्ती घायलों के बारे फीडबैक लिया। यह बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही थी। साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हादसे का शोक जताते हुए सम्बंधित विभागों को पत्र जारी किया।
जिसमें अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन । आयुक्त, परिवहन विभाग, उप्र। मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, लखनऊ।
प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ को पत्र जारी कर कहा कि आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो माइल पर हुई बस दुर्घटना का संदर्भ ग्रहण करें जो अत्यन्त दुःखद एवं हृदय विदारक है।
ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस के लिए उचित होगा कि प्रदेश में सभी एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।
इसके लिए समय-समय पर वाहन चालकों की काउंसिलिंग कराये जाने की व्यवस्था की जाय। प्रत्येक वाहन चालक का एक्सप्रेसवे पर जाने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने की व्यवस्था की जाय ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि तत्समय वाहन चालक ने मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया हो।
उपरोक्त के सम्बन्ध में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर नीति निर्धारित करते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराये ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचाया जा सके।
इसी क्रम में क्रेन द्वारा बस को गहरी खाई से बाहर निकाला गया और घायल
यात्रियों का सामान पहुंचाया गया।



