उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

दिवाली पर मरीजों को उपहार देकर, बांटी खुशियाँ 

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान निदेशक भर्ती मरीजों से जाना हाल 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। दिवाली पर्व की खुशियाँ मरीजों के साथ बांटी गयी। रविवार को

दीपावली के पावन पर्व पर सेवा, संवेदना एवं मानवीय सरोकारों की भावना को आत्मसात करते हुए श्रीमद् कमल कल्याण फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश गुप्ता एवं कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. ऍमएलबी भट्ट नें भर्ती मरीजों से मुलाक़ात कर हाल जाना।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी. भट्ट एवं राजेश गुप्ता ने विभिन्न वार्डों में भर्ती सभी मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही मरीजों को उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं मरीजों के चेहरों पर खुशी एवं मुस्कान देखने को मिली। यह पहल उन मरीजों के लिए विशेष भावनात्मक संबल बनी, जो बीमारी के कारण अपने परिवार से दूर रहकर अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।

संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने श्रीमद् कमल कल्याण फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के अवसर पर मरीजों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना एक अत्यंत संवेदनशील एवं मानवीय पहल है।

ऐसे प्रयास मरीजों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उनमें सकारात्मकता एवं अपनत्व का भाव भी जागृत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button