उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने स्तन से विशालकाय निकाली गांठ 

कैंसरयुक्त फाइलोड्स ट्यूमर का किया जटिल ऑपरेशन

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने स्तन से विशालकाय गांठ निकालने में सफलता हासिल की।

सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग ने 48 वर्षीय महिला के स्तन में विकसित लगभग 4 किलोग्राम वजनी विशाल एवं पुनरावर्ती कैंसरयुक्त फाइलोड्स ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन किया।

मरीज परिजनों द्वारा पूर्व में दो बार अन्य चिकित्सा संस्थानों में ऑपरेशन कराया गया । लेकिन इसके बावजूद ट्यूमर दोबारा विकसित हो गया था।

ट्यूमर का अत्यधिक बड़ा आकार और आंतरिक रक्तस्राव एवं संक्रमण के कारण मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी। रक्तस्राव के चलते मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 4 ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी गंभीर स्थिति में ऑपरेशन करना अत्यंत जोखिमपूर्ण रहा ।

इसलिए सर्जरी से पहले मरीज के हीमोग्लोबिन स्तर को सुधारने तथा उनकी सामान्य स्थिति को स्थिर करने के लिए आवश्यक उपचार किया गया। इसके बाद एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक लगभग, 35 x 25 सेन्टीमीटर, 4 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को निकाल दिया।

ट्यूमर का विशाल आकार, उसकी कैंसरयुक्त प्रकृति, पूर्व में दो बार की गई। सर्जरी तथा रक्तस्राव एवं संक्रमण के कारण यह ऑपरेशन चिकित्सकीय दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण था।

दीपावली के पर्व के दौरान भी संस्थान की टीम ने मरीज के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस सर्जरी में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग से डॉ. अश्विनी राहलकर एवं डॉ सर्राह इदरीस शामिल रहीं। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. स्मारिका, डॉ. शशांक, डॉ. प्रतिष्ठि एवं डॉ. आकृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं नर्सिंग अधिकारियों गीता, मंतशा एवं विमला का भी सराहनीय सहयोग रहा।

यह उपलब्धि संस्थान के चिकित्सकों, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों एवं नर्सिंग स्टाफ के बीच उत्कृष्ट समन्वय, चिकित्सकीय दक्षता और मरीजों के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button