पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पहुंचे गुरुकुल निर्माण स्थल, जताई खुशी
आचार्य ने ऋषि परम्परा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की चलाई मुहिम

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। वैदिक ऋषि परम्परा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरुकुल का निर्माण कराया जा रहा है।
काकोरी आउटर रिंग रोड के बेढ़ौना स्थित ओम् कार्त्तिक वैदिक गुरुकुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर निर्माण स्थल पर पहुंचकर खुशी जाहिर की ।
वहीं आचार्य राजेश शुक्ल ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का फूल माला से स्वागत किया तथा गुरुकुल की प्रगति रिपोर्ट की सम्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां प्राचीन वैदिक ऋषि परम्परा के अनुसार वेदाध्ययन और आधुनिक शिक्षा दी जायेगी।
वहीं पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने खुशी जाहिर करते हुए आचार्य को गुरुकुल में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, मनोज चौरसिया, शिवराम वर्मा,सूरज द्विवेदी,
प्रदीप कुमार वर्मा, राज नारायण शुक्ला, रंजीत ठेकेदार, हरिश्चंद्र,विनीता मिश्रा,आरती शुक्ला, अंकुर दीक्षित,कृष्णा शंकर शर्मा, कार्त्तिक शुक्ल, ओम् शुक्ल,डाक्टर धीरज, चंद्रिका पाल, देवनारायण शुक्ल, राहुल पाल,दिव्या, वंशिका, धर्मेंद्र यादव,रवि,मोनू,आकाश, सुमन वर्मा मौजूद रही।



