आयुर्वेद अस्पताल में योग दिवस के तहत चित्रकला प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रस्तुत किया गया।
शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह के कार्यक्रमों के श्रृंखला में योग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
जिसमें इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ सना,द्वितीय पुरस्कार डॉ रिताक्षी,तृतीय पुरस्कार डॉ प्रिया सिंह को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ रेखा बाजपेई, डॉ अर्पना जायसवाल ,डॉ रिंकी, डॉ दिव्या निधि शामिल रही।
कॉलेज के महर्षि चरक सभागार में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही 3 मिनट के अंदर प्रतिभागियों को दिए गए विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत किया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर पीके सचान ,डॉ मधु सिंह, डॉ संजीव सक्सेना शामिल रहे। आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ पुलकित श्रीवास्तव ,द्वितीय पुरस्कार डॉ अंबर बाजपेई, तृतीय पुरस्कार डॉ हर्ष द्विवेदी, डॉ हिताची सैनी, डॉ इकरा हसन रही।
इस आशु भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन समिति में प्रो पीसी चौधरी, प्रो महेश नारायण गुप्त, डॉ लक्ष्मी ,डॉ स्मृति,डॉ शिखा, डॉ सुजीत कुमार जायसवाल रहे।
वहीं कार्यक्रम के उद्बोधन में कॉलेज की प्राचार्य प्रो सुधा सिंह ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता के द्वारा डॉक्टरों में छुपी हुई कला का प्रदर्शन करने का मौका प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि योग के द्वारा बुढ़ापे में होने वाले रोगों की तीव्रता को बहुत कम किया जा सकता है।
उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ धर्मेंद्र समेत कॉलेज के शिक्षक ,कर्मचारी , छात्र छात्रायें मौजूद रही।



