संस्था ने गोद लिए गए टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली
बलरामपुर अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटा पोषण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। संस्था द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया। शुक्रवार को ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम ने
बलरामपुर अस्पताल में पहले से गोद लिए गए टीबी के 10 मरीजों का हाल-चाल लेने साथ पोषण पोटली का वितरण किया। जिसमें मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल, गजक व ज़रूरत के सामान के 10 पैकेट मुहैया कराए गए।
इस अवसर पर अस्पताल निदेशक डॉ विवेक गुप्ता एवं चेस्ट विभाग के डॉ. एके गुप्ता व अन्य डॉक्टर मौजूद रहे। साथ ही डॉक्टरों की देखरेख में इन मरीजों का इलाज भी शुरू कराया गया।
इसके अलावा लोकबंधु अस्पताल में भी टीबी के 10 मरीजों को पोषण सामग्री के साथ 10 पोषण पैकेट मुहैया कराए गए। इसी क्रम में संस्था ने
डालीगंज से कैसर बाग बस अड्डा तक नदवतुल उलमा के छात्रों ने मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को पानी बॉटल देकर प्यास बुझाई। कैसर बाग बस अड्डे पर लगभग 500 ठंडे पानी के पाउच, 1000 पानी की बोतल, 1000 नींबू जूस और लीची शरबत की बोतलें वितरित की गयी।
इस मौके पर क़यादत फोरम के जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शफ़ीक़ चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



