आरएमएल में हीमोडायनामिक कोर्स का शुभारंभ
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी जानकारी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। हीमोडायनामिक कोर्स की शुरुआत होने पर विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हुए। शनिवार को
डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थिसियोलाॅजी विभाग द्वारा दो दिवसीय हीमोडायनामिक्स कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स का उद्घाटन प्रो. प्रवीण कुमार दास, विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया विभाग द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया। वहीं
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथयों के रूप में प्रो. दीपक मालवीय, पूर्व निदेशक, लोहिया संस्थान, प्रो. (ब्रिगे.) टी.प्रभाकर, पूर्व कुलपति यूपीयूएमएस, सैफई, प्रो.पीके सिंह, पूर्व निदेशक, एम्स पटना, प्रो. सीएम सिंह निदेशक,
लोहिया संस्थान उपस्थित रहे। सभी प्रमुख अतिथयों नें हीमोडायनामिक्स कोर्स के सफल आयोजन के लिए ऐनस्थीसिया विभाग को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोर्स के शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ डा. नितिन जैन, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, क्रिटिकल केयर विभाग, पारस अस्पताल, गुणगांव द्वारा किया गया। उन्होंने लंग अल्ट्रासाउंड एवं ब्लू प्रोटोकाॅल के विषय में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी साझा की।
इसके उपरान्त आशुतोष गर्ग, विभागाध्यक्ष, क्रिटिकल केयर विभाग, कैलाश दीपक अस्पलाल, दिल्ली ने बेसिक ईकोकार्डियोग्राफी पर व्याख्यान देकर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
कोर्स में प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुये डा. पीवी साईं सरन, एसोसियेट प्रोफेसर, क्रिटिकल केयर विभाग, एसजीपीजीआईएमएस व डा.श्रीवत्स असिस्टेंट प्रोफेसर, केजीएमयू ने ईकोकार्डियोग्राफी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
इसके उपरान्त डा. राणजीत चटर्जी, सीएमओ एवं विभागाध्यक्ष, क्रिटिकल केयर विभाग, स्वामी दयानन्द अस्पताल, दिल्ली द्वारा अल्ट्रासाउंड एवं शाॅक प्रबंधन विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रो.वीरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग व कोर्स संचालक हीमोडायनामिक्स कोर्स ने देशभर से आये हुये संकाय सदस्यों एवं छात्रों के प्रति आभार जताया।



