मर्यादा पुरुषोत्तम की धरा पर फार्मासिस्ट संवर्ग का हुआ महाधिवेशन
डीपीआरए ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

अयोध्या। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़।”मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन धरा पर फार्मासिस्ट संवर्ग का महाधिवेशन कराया गया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीआरए) जनपद शाखा अयोध्या का निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसे नरेंद्र वर्मा (मंडलीय सचिव एवं चुनाव अधिकारी) तथा सचिन वर्मा (प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष) द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी देखरेख में पूरी की गयी ।
वहीं दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में चुनाव कराया गया। इस मौके पर डीपीआरए प्रांतीय प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार कनौजिया ने विभागीय कार्यों की
व्यस्तता का हवाला देते हुए उपस्थित न होने के चलते अपना विशेष संदेश प्रेषित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। श्री कनौजिया ने अपने संदेश में कहा “अयोध्या की यह पवित्र भूमि हमें कर्तव्य बोध और मर्यादा का मार्ग सिखाती है।
यद्यपि मैं शरीर से लखनऊ में हूँ,फिर भी मेरा संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण अयोध्या के अपने जांबाज साथियों के साथ है। भगवान श्रीराम की कृपा से यह नई टीम फार्मासिस्टों के गौरव को पुनः स्थापित करेगी।
प्रांतीय नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था:
श्री कनौजिया ने कहा कि हमारा संगठन आज प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान एवं प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अयोध्या की नई कार्यकारिणी सहित संगठन का प्रत्येक सदस्य प्रांतीय नेतृत्व द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले समस्त निर्देशों, आदेशों और रणनीतियों का अक्षरशः पालन करने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। अनुशासनहीनता के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
जन-कल्याण का संकल्प मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नई कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि वे अयोध्या आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और आम जनमानस को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। फार्मासिस्ट संवर्ग के मान-सम्मान और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए यह टीम सदैव तत्पर रहेगी। वहीं
चुनाव के उपरांत सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें मुख्य रूप से कृपाशंकर चौधरी को अध्यक्ष, देशराज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोरखनाथ वर्मा को मंत्री सचिव, एवं रामबोध वर्मा को कोषाध्यक्ष पद सहित पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध घोषित किया गया।



