उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ‘व्यापक जनसंपर्क अभियान’ की तैयारियों पर की समीक्षा

5 जून से 21 जून तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकालेंगे प्रगति पथ यात्रा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रगति पथ यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के

12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 05 जून से 21 जून तक प्रदेश में चलाए जाने वाले ‘व्यापक जनसंपर्क अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर की ‘प्रगति पथ यात्रा’ आयोजित की जाएगी।

यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधिगण गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे तथा ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही, सभी जनप्रतिनिधि प्रबुद्धजन, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ भी संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

11-12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मंत्री जनपद स्तर पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

13 एवं 14 जून को सांसद एवं विधायकगण अपने-अपने क्षेत्र में मीडिया संवाद के माध्यम से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी 14 से 16 जून के बीच प्रदेश के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेले आयोजित किए जाएं।

इन मेलों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएं तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। साथ ही, आरोग्य मेले, पशु स्वास्थ्य मेले और अन्य जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाए।

16-17 जून को जनपद स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किए जाएं। जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे।

युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गोष्ठियां आयोजित कर किसानों, कृषि विशेषज्ञों तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को अभियान से जोड़ा जाए।

18-19 जून को केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों एवं 700 से अधिक नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button