आर्मी मेडिकल कोर एवं केजीएमयू के मध्य हुआ समझौता
सेना ने सम्पूर्ण राष्ट्र को मज़बूत करने की दिशा में बढ़ाया कदम

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना और केजीएमयू के मध्य समझौता किया गया। शुक्रवार को
भारतीय सेना की ओर से आर्मी ट्रेनिंग कमान के तत्वावधान में सेना चिकित्सा कोर द्वारा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
यह पेशेवर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करने के लिए ‘पूरे राष्ट्र के दृष्टिकोण को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। वहीं
सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने दो प्रमुख संस्थानों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के औपचारिक रूप लेने पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने विशेषज्ञता के आपसी आदान-प्रदान पर प्रकाश डाला। पिछले कुछ वर्षों में दोनों संगठनों को समृद्ध किया है।
इस मौके KGMU की कुलपति, प्रो. सोनिया नित्यानंद ने अपनी शैक्षणिक और पेशेवर उत्कृष्टता के माध्यम से भारतीय सेना का समर्थन करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना और सैन्य तथा नागरिक चिकित्सा संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा देना है।



