पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आक्रामक रैली
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की रैली में उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आक्रामक रैली देखने को मिली।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रोड शो और विशाल रैली को सम्बोधित किया। जिसमें प्रधानमंत्री ने स्वयं मोबाइल कैमरे में रैली को कैद करते हुए दिखाई दिए।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने तृण मूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि टीएमसी से पायी-पायी का हिसाब लिया जायेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के कांथी दक्षिण विधानसभा में विशाल रैली को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि
जो कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो- उर्दू जहां बोली जाती वहां जाएं, बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी।
TMC बांग्ला भाषा समाप्त करना चाहती है, बंगाल को समाप्त करना चाहती है, इस साजिश को सफल नहीं होने देना है। मुख्यमंत्री ने नंदकुमार विधान सभा क्षेत्र वासियो का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की कला संस्कृति और अध्यात्म के साथ बहनों बेटियों और नौजवानों के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसे यूपी का बुलडोजर जवाब दे देगा। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।



