उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

लखनऊ व्यापार मंडल ने इकाई का किया विस्तार 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ व्यापार मंडल इकाई का विस्तार किया गया। Okशुक्रवार को व्यापारियों की एकजुटता को मजबूत बनाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से लखनऊ व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए मुंशी पुलिया परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन किया गया।

मुंशी पुलिया सेक्टर स्थित होटल ब्लॉसम इन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मनीष वर्मा को मुंशी पुलिया परिक्षेत्र व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री तथा यशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष वरिष्ठ सचिव के रूप में सुफल वर्मा, हरीश चंद्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अनुज सिन्हा,

आनंद गुप्ता, सुभाष उप्रेती, शिवम सिंह एवं चांद नबी खान को शामिल किया गया। वहीं विधि सलाहकार के रूप में विवेक सिंह बघेल एवं रामायण श्रीवास्तव तथा सचिव के रूप में विनय पटेल को दायित्व सौंपा गया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में समाजीत वर्मा, प्रवक्ता विजय पांडेय, महामंत्री देवजीत पांडेय तथा उपाध्यक्ष के रूप में संतोष त्रिपाठी, तरुण पांडेय, विपिन चौधरी, शिवशंकर यादव और जावेद अली को जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, अभिषेक सिंह चौहान, पवन, दीपक, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, ऋषि मेहरा, महामंत्री सोमेश मिश्रा एवं अमिताभ श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापार मंडल की ताकत व्यापारियों की एकता और उनके विश्वास में निहित है। संगठन का विस्तार व्यापारियों की आवाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा की।

ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ना चाहिए।

व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने सभी व्यापारियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। व्यापारियों की एकता, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए लखनऊ व्यापार मंडल सदैव प्रतिबद्ध है।

सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यापारी की आवाज को मजबूती से उठाना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा व्यापार मंडल को और अधिक सशक्त बनाना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी व्यापारियों के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन नई ऊर्जा एवं समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों में कार्य करता रहेगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के निराकरण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button