उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉ ठकराल को पद्मश्री मिलने पर प्रो सिंह ने तुलसी का पौध भेंट कर दी बधाई 

प्रो सिंह ने डॉक्टर ठकराल के अनुभव को किया आत्मसात 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी का नाम रौशन करने देने वाले डॉ केके ठुकराल को बधाई देने का शिलशिला लगातार चल रहा है।

शनिवार को स्टेट राजकीय तकमिल उत्तीब यूनानी चिकित्सालय के निशान – व- कबालत विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर मनीराम सिंह ने डॉक्टर केके ठकराल को पद्मश्री मिलने की खुशी पर पौधा भेंट करते हुए बधाई दी।

वहीं डॉ सिंह ने डॉ ठकराल के अनुभव को आत्मासात करते हुए कहा यह मेरा सौभाग्य है जो पद्मश्री उपाधि प्राप्त डॉ ठकराल के साथ बैठकर उनके अनुभव को सुनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह आयुर्वेद यूनानी चिकित्सा विधा में समर्पित चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायीक्षण साक्षात् देखने को मिला।

वहीं डॉ ठकराल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा पूर्व निदेशक आयुर्वेद सेवा से सेवानिवृत्त हुए काफ़ी समय हो गया और यह उपाधि मिलना यह मेरे चिकित्सकीय का गौरवान्वित कर देने वाला क्षण प्राप्त हुआ।

इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शासन में बैठे शीर्ष पदाधिकारियों का आभार है। जिन्होंने हमें पद्मश्री से नवाजा है । डॉ ठकराल ने कहा कि जीवन में मानव सेवा को सर्वप्रथम मानकर कर्तव्यों को करता रहा।

जिसका परिणाम आज मुझे नई ऊर्जा से सिंचित कर दिया है। उन्होंने कहा मेरा किसी नेता या किसी पार्टी से कोई परिचय भी नहीं रहा। जिससे मैं उम्मीद करता कि मुझे पद्मश्री में सहयोग में मदद मिलेगी। मैंने अपना बायोडाटा भेजकर संतुष्ट था। जब पद्मश्री के लिए नामित किया गया।

तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा जो आप सब के सामने है। ज्ञात हो कि इसी माह बीते 25 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉक्टर केके ठकराल को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

डॉ ठकराल चिकित्सकीय जीवन में आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित शल्य चिकित्सा में भगंदर के लिए क्षार सूत्र उपचार और ब्रोंकियल अस्थमा के लिए कर्णवेदन उपचार को विकसित किया था,जो आज मानव कल्याण में सहायक सिद्ध हो रही है।

इसी क्रम जैसे ही डॉक्टर ठकराल को पद्मश्री मिला वैसे ही उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डॉ ठकराल को बधाई सन्देश जारी कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button