केजीएमयू में लगा विशाल भंडारा,दिन भर लगी रही कतार
कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद भंडारे में पहुंची, बांटा प्रसाद

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चंहू ओर संकट मोचन हनुमान जी की अटूट श्रद्धाभक्ति देखने को मिली। मंगलवार को ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कर्मचारी परिषद महामंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्थान कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के महामंत्री अतुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी लोग उपस्थित रहे। वहीं कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद वितरण भी किया।
भंडारे में तीमारदारों, कर्मचारियों, छात्रों एवं आमजन ने प्रसाद लेने के लिए कतार में लगे रहे। भंडारे के दौरान भक्तो ने श्रद्धा भक्ति के साथ प्रसाद वितरण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, बूंदी, कोल्ड ड्रिंक एवं आइसक्रीम का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग एवं मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
संस्थान में कर्मचारी परिषद द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम करने में अग्रसर भूमिका निभाते आ रहें है ।
वहीं कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल कुमार ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा एवं मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कर्मचारी परिषद समाजहित एवं कर्मचारी हित में इसी प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
ऐसे सामाजिक धार्मिक कार्यकमो से नई ऊर्जा और आत्मिक शांति की अनुभूति मिलती है।
उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम के सफल बनाने में कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान से सफल हो पाया है।



