ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग का लगा विशाल भंडारा
कड़क धूप में कतार में खड़े होकर प्रसाद लेते रहे राहगीर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर जगह- जगह संकटमोचन हनुमान भक्तों की भक्ति देखने को मिली।
इसी कड़ी में केजीएमयू के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग द्वारा 8 वां विशाल भंडारा सुपर स्पेशलिटी के सामने आयोजित किया गया। जिसे आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार, डॉ कुमार शांतनु एवं सहायक नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भंडारे का शुभारम्भ किया गया।
वहीं सहयोगियों में डॉ ऋषभ मिश्रा ,अमित सिंह,अखिलेश वर्मा,पूजा सिंह ,दीपेंद्र पांडे, शालिनी वर्मा,लोकेश शुक्ला, मनोज ,संतोष सिंह,रुचि वर्मा,पुरुषोत्तम यादव,दीपू तिवारी समेत शामिल रहे।
सुबह 11 बजे से विशाल भंडारा की शुरुआत होते ही कड़क धूप में लोग कतार में खड़े होकर प्रसाद लेने के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आये। वहीं दिन भर भंडारा चलता रहा लोग आते रहे और प्रसाद लेते रहे।
वहीं पवन गर्ग का कहना है कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े मंगल पर भंडरा आयोजित किया गया। जिसमें राहगीरों से लगाकर संस्थान के चिकित्सक पैरामेडिकल और कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
उन्होंने कहा संकटमोचन की भक्ति में आत्मिक शांति की अनुभूति मिलती है। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि भंडारे का आयोजन संगठन से ही सफल होता है जो आज सभी के सहयोग से सफल रहा ।



