उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

देश के युवाओं का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम मोदी 

नीट पेपर लेकर चल रहे प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने बोला

 

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश की राजधानी के जंतर मंतर में नीट पेपर लीक मामले पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का दायरा देश भर में देखने को मिल रहा है।

जिसमें बिहार पटना हो या उत्तराखंड में हो विरोध का असर हर तरफ है। छात्रों के समर्थन में राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हो गयी है।

वहीं इन्हीं सब मामलों को लेकर गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी ने कहा कि

देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट वकीलों ने प्रदर्शनकारियो के पक्ष में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर समर्थन जाहिर किया।

साथ ही बीजेपी हेड क्वाटर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता में कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष के साथ चर्चा करने को तैयार हूँ। विपक्ष जितना भी समय लेना चाहे उतना समय देने को तैयार हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button