उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय ने एक दिन में की चार सर्जरी 

अस्पताल में नित नये कीर्तिमान स्थापित करने में अग्रसर

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

176 बेड से अधिक अस्पताल प्रतिदिन एक हज़ार से अधिक प्रतिदिन ओपीडी में मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। वहीं अस्पताल का नाक कान गला रोग विभाग द्वारा में एक दिन में चार माइक्रो सर्जरी कर कीर्तिमान स्थापित किया है ।

एक ही दिन में माइक्रो सर्जरी विभाग द्वारा नाक कान गले की चार सर्जरी करना, यह चिकित्सालय के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्रवार को

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने बताया की ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन की उपलब्धता एवं कुशल एनेस्थेटिस्ट और ईएनटी सर्जन होने के चलते अब माइक्रो सर्जरी भी संभव हो पा रही है। सभी रोगी स्वस्थ हैं । रोगियों के परिजन चिकित्सालय की सुविधाओं से संतुष्टी जाहिर की।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय में गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए सभी को संदेश दिया कि रोगी की सेवा में कोई कमी न रहे। इसके लिए अस्पताल पूरी तरह तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button