महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य की बढ़ी जिम्मेदारी
डीपीआरए ने डॉ पवन अरुण को अतिरिक्त प्रभार मिलने की दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी बढ़ा दी गयी। डॉ. पवन कुमार अरुण
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र को
महानिदेशक, परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं महानिदेशक चिकत्सा स्वास्थ्य का कार्य विस्तार होने पर प्रदेश प्रवक्ता, डीपीआरए एवं जिला अध्यक्ष, डीपीआरए राजीव कुमार ने डीजी हेल्थ डॉ पवन कुमार अरुण को अतिरिक्त प्रभार मिलने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक नेतृत्व , दूरदर्शिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति अटूट निष्ठा पर अटूट विश्वास का प्रतीक है।
राजीव कुमार ने कहा कुशल नेतृत्व से प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था निरंतर नए आयाम छू रही है, और अब परिवार कल्याण विभाग को मार्गदर्शन से एक नई ऊर्जा की दिशा मिलेगी।
चिकित्सा और स्वास्थ्य जगत आपके इस नवीन दायित्व से अत्यंत गौरवान्वित और आशान्वित है।



