उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

वेदों का अध्ययन बहुत ही आवश्यक -राजेश शुक्ल

ओम कार्तिक वैदिक गुरुकुल की दूसरी मंजिल निर्माण कार्य पूरा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में वैदिक गुरुकुल निर्माण दूसरी मंजिल का पूरा हुआ।

बुधवार को काकोरी आउटर रिंग रोड पर स्थित ओम् कार्त्तिक वैदिक गुरुकुल बेढ़ौना के निर्माण कार्य में दूसरी मंजिल के स्लैब कार्य पूरा हुआ।

वहीं दूसरी मंजिल के निर्माण कार्य विधि विधान के साथ भगवान की पूजन अर्चन कर किया गया। जिसमें शिवराम वर्मा, सुमन वर्मा, सूरज द्विवेदी, पत्र वितरक समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विश्व कल्याण ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

आचार्य श्री शुक्ल ने बताया कि वेदों का अध्ययन बहुत ही आवश्यक है। तीन वर्णों के लिए शास्त्र में कहा गया है कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य इन तीनों वर्णों को वेदों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।

ब्राह्मण के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि ब्राह्मण वेदों का अध्ययन व अध्यापन करें और क्षत्रिय और वैश्य को केवल अध्ययन के लिए वेदों में कहा गया है ।

आचार्य ने कहा जब तक जीवन में अध्ययन नहीं होगा तो वेदों के वाक्य कैसे समझ में आयेंगे। इस लिए सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु शास्त्रों का अध्ययन परम आवश्यक हैं ।

आचार्य ने कहा हमारे अपने चतुर्थ वर्ण के भाइयों को पुराणों का श्रवण अवश्य करना चाहिए। जिससे समाज आपको भ्रमित ना कर सके।

ज्ञान रूपी दीप सभी प्राणियों के हृदय में प्रज्वलित हो इसी भावना के साथ में हमारे इस गुरुकुल का निर्माण हो रहा है ।

मुख्य अतिथि शिवराम वर्मा ने कहा गुरुकुल के माध्यम से समाज में वेद पाठी ब्राह्मण मिल सकेगें।

जिससे समाज का कल्याण होगा। विश्व कल्याण ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य राजेश कुमार शुक्ल को गुरुकुल निर्माण कार्य की बधाई दी।

वैदिक कार्त्तिक शुक्ल ने कहा हमारे यहां गुरुकुल में वेदों के अध्ययन के साथ साथ आधुनिक विषय (कम्प्यूटर, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी,योग,)का भी ज्ञान दिया जायेगा।

वैदिक ओम् शुक्ल ने कहा हमारे यहां शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जायेगी और हमारे विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ बटुकों के नास्ता,भोजन और रहने की व्यवस्था बहुत ही कम शुल्क लेकर की जायेगी। इस मौके पर

श्याम परिवार, संदीप गोयल, चंद्रिका प्रसाद पाल, डॉक्टर कृष्लय , राधे मोहन अग्रवाल, श्याम मयंक सहानी, मल्लिका गुप्ता, जयदीप अग्रवाल, प्रसून गुप्ता (रामासरे मिष्ठान भंडार),पंकज गुप्ता, सुरेश चंद्र साहू ,रेखा मेहरोत्रा,डॉक्टर सौरभ बैसवार, मोहित शर्मा, रिद्धि किशोर गौड़,पप्पू गुप्ता,

रंजीत ठेकेदार, हरिश्चंद्र,आरती शुक्ला, दिव्या, अन्तरा,शुभम, रवि,मोनू,आकाश उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button