उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

नवनिर्वाचित व्यापारियों का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दिलाई शपथ 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों को पदभार की शपथ दिलाई गयी। सोमवार को बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि का स्वागत के साथ उन्हें माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष अजय गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष रवीश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार,

राजू शुक्ला एवं शिव कुमार यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक जय गुप्ता, विमर्श कुमार एवं राजकुमार रावत, मंत्री पियांशू गुप्ता, सोनी शुक्ला एवं रिंकू शर्मा, संगठन मंत्री अर्नव तिवारी एवं अनवर अली, प्रचार मंत्री कमलेश कुमार एवं हिमांशू पाण्डेय तथा विधिक सलाहकार शामिल रहे।

समारोह के दौरान अमरनाथ मिश्र ने हिमांशु गुप्ता को बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल का चेयरमैन घोषित किया।

अपने संबोधन में अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती एवं व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही

लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

अध्यक्ष अजय गुप्ता ने चुनाव अधिकारियों रामशंकर राजपूत, राशिद अली, राजेश शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह, ताराचंद्र रावत, देवीदास अग्रवाल, शिव प्रसाद पाण्डेय एवं इरशाद अहमद को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह में व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही तथा सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button