आरएमएल निदेशक पीडियाट्रिक ट्रायेज का किया शुभारंभ
बच्चों को आपातकालीन स्थिति में उपचार के खुले द्वार

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आपातकालीन स्थिति में बच्चों को गुणवत्ता युक्त उपचार के द्वार खोले गए।
मंगलवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एंव शिशु स्टेट रेफरल चिकित्सालय में पीडियाट्रिक ट्रायेज का शुभारंभ किया गया।
जिसे संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो श्रीकेश सिंह व पीडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो दीप्ती अग्रवाल, प्रो कृष्ण कुमार यादव प्रो नेहा रॉय, प्रो पीयूष उपाध्याय व गयनी की विभागाध्यक्ष प्रो नीतू सिंह उपस्थिति रहे।
ज्ञात हो कि पीडियाट्रिक ट्रायेज की सुविधा का संचालन 24X7 रहेगा। जिससे बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
इस नई व्यवस्था के माध्यम से अस्पताल में आने वाले गंभीर रूप से बीमार बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पीडियाट्रिक विभाग के चिकित्सको व नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रारंभिक मूल्याकन कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इससे अब बच्चों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।



