उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

चिकित्साधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र का किया भ्रमण 

शिविर लगाकर बांटी दवाएं और ओआरएस पैकेट 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्साधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों का हाल चाल जाना। रविवार को

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनबी सिंह के निर्देशन में एलकेएस कॉलोनी पुरनिया गांव में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निशांत निर्वाण ,नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अधीक्षक डॉक्टर हेमंत कुमार और उनकी टीम द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों स्वास्थ्य सम्बंधित जाँच परामर्श प्रदान किया। इसी क्रम में 100 घरों का सर्वेक्षण किया जिसमें दो लोग बुखार से पीड़ित पाए गए । साथ ही क्षेत्र में दवा वितरण के साथ-साथ 200 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए ।

प्रकाशित खबरों में 20 व्यक्तियों के नाम का जिक्र किया गया उन्हें सर्वे के दौरान टीम ने मुलाकात की सभी व्यक्ति स्वस्थ हैं ।

इसके पूर्व दिनांक 9मई को प्राप्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए एलकेएस कॉलोनी पुरनिया गांव में जिला मलेरिया अधिकारी एवं नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज की टीम ने भ्रमण कर 40 घरों का सर्वे किया गया था।

जिन में तीन व्यक्ति बुखार से पीड़ित पाए गए थे। उनको दवा वितरण के साथ साथ क्षेत्र में ओआरएस पैकेट का वितरण और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई।

वहीं 11 से 15 मई तक क्षेत्रीय एएनएम और आशा बहू द्वारा क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं सर्वे किया गया और लोगों को ओआरएस पैकेट के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई।

इसके अलावा बीते दिनों 16 मई को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी चौधरी एवं क्षेत्रीय एएनएम और आशा बहू द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर 68 घरों का सर्वे किया गया था। साथ ही साथ ओआरएस पैकेट वितरित किये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button