पीवीपीआई ने ड्रग सेफ्टी अलर्ट किया जारी
प्रतिकूल प्रभाव की रिपोर्टिंग को आदत बनाएं स्वास्थ्य कर्मी - सुनील यादव

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पीवीपीआई ने ड्रग सेफ्टी अलर्ट जारी किया गया। रविवार को
भारतीय भेषज संहिता आयोग आईपीसी के अंतर्गत संचालित फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ़ इंडिया द्वारा प्राप्त प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया
एडवर्स ड्रग रिएक्शन रिपोर्टों के वैज्ञानिक विश्लेषण एवं विशेषज्ञ समीक्षा के उपरांत क्लोनिडीन दवा के संबंध में एक महत्वपूर्ण ड्रग सेफ्टी अलर्ट जारी किया गया है। पीवीपीआई
द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, क्लोनिडीन के उपयोग से रक्त में सोडियम का स्तर कम होना जैसी प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया होने की संभावना पाई गई है। स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजों को इस संभावित दुष्प्रभाव के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
इसी क्रम में फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी फार्मासिस्टों को एडवाइजरी जारी की है । वहीं फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के औषधीय दुष्प्रमण रिपोर्टिंग की आदत बना लेनी चाहिए। जिससे जनहानि को रोका जा सके।
फार्मेसिस्ट जनता के अत्यंत करीब है, मरीजों को औषधियों के प्रति शिक्षित कर उन्हें जागरूक बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है। जिसका उपयोग मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन ), ADHD के प्रबंधन तथा शराब एवं ओपिओइड सेवन छोड़ने के दौरान उत्पन्न होने वाले लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
यह एक सेंट्रली एक्टिंग अल्फा – अगोनिस्ट हाइपोटेंसिव एजेंट है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर कार्य करके हृदय गति को कम करती है तथा रक्त वाहिकाओं को शिथिल बनाकर रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायता करती है।
हाइपोनेट्रेमिया के संभावित लक्षणों में अत्यधिक कमजोरी, थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, भ्रम की स्थिति, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन तथा गंभीर परिस्थितियों में दौरे या बेहोशी शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।
सुनील यादव ने कहा कि PvPI द्वारा जारी होने वाले ऐसे सुरक्षा अलर्ट स्वास्थ्यकर्मियों एवं नागरिकों द्वारा की गई ADR रिपोर्टिंग का ही परिणाम हैं। प्रत्येक रिपोर्ट भविष्य में हजारों मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों से ADR रिपोर्टिंग को नियमित गतिविधि के रूप में अपनाने तथा फार्मासिस्टों से मरीजों को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
ADR शिकायत करने के लिए दिए गए
PvPI टोल फ्री हेल्पलाइन : 1800-180-3024 पर सकते है।
PvPI Mobile App: ADR PvPI App (Google Play Store पर उपलब्ध)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: ADR Monitoring System (ADRMS)



