प्रधानमंत्री एनडीए नेताओं के साथ चखा झालमूड़ी का स्वाद
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, सराहना प्रस्ताव पारित

रक्षामंत्री, गृह मंत्री राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गयी।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिनों की ऐतिहासिक कमान सँभालने पर सराहना प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से अधिक का कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इसी क्रम में एनडीए नेताओं की बैठक की गयी। जिसमें बैठक दौरान प्रधानमंत्री झालमूड़ी का स्वाद चखते हुए नजर आये। साथ में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए नेता झालमुड़ी खाते हुए नजर आये। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि
मेरे कैबिनेट साथियों का शुक्रिया! 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों के साथ, विकसित भारत बनाने की हमारी कोशिशें और भी ज़ोर-शोर से जारी रहेंगी।
मैं NDA के मुख्यमंत्रियों और नेताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। NDA का सफर देश के हित और क्षेत्रीय उम्मीदों को आगे बढ़ाने के एक साझा इरादे से तय हुआ है।

इस भावना ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है, कोऑपरेटिव फेडरलिज्म को गहरा किया है और विकास को तेज किया है। पिछले 12 सालों में, NDA ने एक स्थिर सरकार दी है। जिसने सभी सेक्टर में तरक्की को आगे बढ़ाया है।
वहीं एनडीए की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।


