उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मेजर जनरल ने गर्ल्स बटालियन प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मेजर जनरल ने गर्ल्स बटालियन प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। बुधवार को

राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में दिनांक 4 जून से 13 जून तक रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ

इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन राष्ट्रीय कैडेट कोर, उत्तर प्रदेश निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम, VSM तथा

एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, VSM द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिका कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

तत्पश्चात अपर महानिदेशक तथा ग्रुप कमांडर ने शिविर में रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा ऊषा विश्वकर्मा तथा उनकी टीम द्वारा तीन दिनों से चल रही। आत्मसुरक्षा कार्यशाला में कैडेट्स को सिखाई गई। आत्मसुरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन देखा, इस अवसर पर अमरेन फाउंडेशन की रेणुका टंडन भी उपस्थित रहीं।

मेजर जनरल गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियों को हमेशा अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए ।

जब वह शारीरिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होंगी तो किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त रहेंगी।

उन्होंने कैडेट्स को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में सहयोग देने के उद्देश्य से तकनीकी रूप से सक्षम रहने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि वह किसी भी स्तर पर स्वयं को कमजोर ना समझे और निडरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिविर के रसोई खाना और खाने के स्थान तथा खाद्य सामग्री का भी गहन निरीक्षण किया।

इसके साथ ही शिविर मे प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए मुख्यालय टीम की तैयारी का भी जायजा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button