उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय और 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में पौधरोपण 

685 पौधे डॉक्टरों ने दोनों अस्पतालो में लगाए 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त चिकित्सालय और 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चन्दर नगर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।

रविवार को पौधरोपण महा अभियान में एक पेड़ माँ के नाम के तहत ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में 345 और 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में 340 पौधे लगाए गए। वहीं

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय सभासद सीबी सिंह एवं वरिष्ठ समाज सेवी राम अवतार भी पौध रोपण महा अभियान में सहभागिता की ।

डॉ त्रिपाठी ने वृक्षारोपण कर सभी को एक पेड़ माँ के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण के फायदे भी गिनाए । चिकित्सालय के कर्मचारियों ,अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ ने भी एक- एक पौधे लगाकर अपना योगदान दिया ।

डॉ त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे समय में जब हमें प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए बड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियान में सहभागी बने और धरती को हरा भरा रखने के साथ प्रकृति संरक्षण भी करना है ।

कार्यक्रम में डॉ शाहिद अंसारी, विनोद , दशरथ भारती ,फार्मासिस्ट एमपी सिंह सहित चिकित्सालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

50 शैय्या संयुक्त चिकित्सा लय चन्दर नगर में पौध रोपण 

पौध रोपण महा अभियान में 50 शैय्या संयुक चिकित्सालय चंदरनगर आलमबाग में आनंद प्रकाश, उप सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उप्र शासन, डा सोमेंद्र नाथ, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं एवं

डा एसपी सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा आस्था संस्कार सेवा (स्वयंसेवी संस्था) के पदाधिकारियों द्वारा 340 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। वहीं अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

डा एसपी सिंह द्वारा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर वृक्षों के प्रभाव तथा उपयोगिता के संबंध में सभा को सम्बोधित करते हुए धरती को हरा भरा रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

पौधरोपण के दौरान चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर पैरा मेडिकल अस्पताल कर्मी एवं स्वयंसेवी संस्था आस्था संस्कार सेवा के पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button