उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

300 से अधिक आयुर्वेद अस्पताल में लगे औषधीय पौधे

आयुर्वेद निदेशक ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के अस्पतालों को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया।

रविवार को राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान चला। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार की एक पेड़ मां के नाम तहत के 35 करोड़ पौधों का रोपण के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत महाविद्यालय में आयुर्वेद निदेशक नारायण दास द्वारा अभियान की शुरुआत की गयी।

जिसमें निदेशक आयुर्वेद द्वारा अस्पताल परिसर में अर्जुन का पौधा लगाया । साथ ही कॉलेज की प्राचार्य डॉ सुधा सिंह द्वारा आवला का पौधारोपण किया गया।

वहीं निदेशक ने बताया कि अर्जुन , आवला जैसे वृक्ष मनुष्य के आरोग्य को बनाए रखने में बहुत मदद करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुधा सिंह के नेतृत्व में लगभग 300 से अधिक विविध औषधीय मूल्य वाले पौधों का महाविद्यालय के चरक उद्यान एवं छात्रावास परिसर में रोपण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अश्वगंधा, अमलतास, अर्जुन , अनार, शतावरी, तुलसी , भूम्यामलकी, सागौन, जामुन, निर्गुणी, गिलोय, हल्दी, अमरूद, शीशम, अशोक आदि के पौधों का विविध औषधीय प्रयोग होने के कारण रोपण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button