स्वास्थ्य महानिदेशक एवं मुख्य चिकित्सा धिकारी ने किया पौधरोपण
प्रकृति संरक्षण का दिया सन्देश

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चिकित्सालयों को हरा भरा करने की मुहिम चलाई गयी।
रविवार को एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितवापुर एवं हेल्थ पोस्ट औरंगाबाद में पीपल और पाकर के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर रहा है। प्रत्येक पौधा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु और बेहतर जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि रविवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों में भी वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 18 हजार पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनका संरक्षण कर हम वायु प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लेने का आह्वान किया गया। जिससे कि यह अभियान स्थायी रूप से सफल हो सके।
इस अवसर पर नोडल वृक्षारोपण डॉ. किसलय बाजपेयी, अधीक्षक नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. शाही रजा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैली गुप्ता, हेल्थ पोस्ट औरंगाबाद सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐशबाग में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सोमनाथ द्वारा पौध रोपण कर अभियान चलाया। जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी एवं क्षेत्रीय पार्षद शामिल रहे।



