उत्तर प्रदेशजीवनशैली

मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर 

25 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट्स का किया वितरण

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गर्भवती महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया। बीते 27 जुलाई को 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदर नगर, आलमबाग में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया। जिसे

रोटरी क्लब लखनऊ पूर्व घोषित योजना के अंतर्गत जुलाई माह में होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा में अस्पताल के प्रसूति व स्त्री रोग विभाग में रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ (ख़ास) द्वारा “मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर” आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रो.पी.एन.बालिया के अतिरिक्त क्लब की वरिष्ठ सदस्या मंजूलता याज्निक, आईपीपी रो. विपिन जैन तथा रो. रोचक शाह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सालय द्वारा नियमित जांच और सूचीबद्ध 25 गर्भवती महिलाओं को जानकारी देने के साथ पोषण किट प्रदान किए गए।

पोषण किट में मूंगफली दाना आधा किलो, भुना हुआ चना आधा किलो, दलिया आधा किलो, गुड़ आधा किलो, पारले-जी बिस्कुट एक पैकेट वितरित किया। साथ ही

चिकित्सकों ने महिलाओं को गर्भावस्था व शिशु पालन पोषण के बारे में

जानकारी प्रदान की। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ स्वतंत्र प्रकाश सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों, चिकित्सकों व अन्य साधारण जन को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब लखनऊ खास द्वारा आयोजित “मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा शिविर” की सराहना करते हुए क्लब के सभी

पदाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरण सशक्त बनाने में रोटरी क्लब लखनऊ (खास) की भूमिका महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसी क्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली पोषण किट महिलाओं पर वित्तीय बोझ कम करने में भी मदद कर सकती है।

अंत में कार्यक्रम के समापन के अवसर पर रोटरी क्लब लखनऊ (खास) के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप एन.बालिया ने शिविर के सफल संचालन के लिए क्लब के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर स्वतंत्र प्रकाश सिंह, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजली सिंह एवं डॉक्टर पूजा अरोड़ा

को प्रशासनिक सहयोग हेतु क्लब की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी रोटरी क्लब लखनऊ ऐसे ही स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए प्रयत्नशील रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button