आग से बचाव को अग्नि सुरक्षा जागरूकता संवाद
लखनऊ व्यापार मण्डल अध्यक्ष,मुख्य अग्निशमन अधिकारी रहे मौजूद

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे जानकारी दी गयी।
शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय गणेशगंज में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में आग से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें होटल, रेस्टोरेंट एवं विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल एवं पुष्पेंद्र यादव (चौक अग्निशमन विभाग) ने आग से बचाव के उपायों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने अग्निशमन उपकरणों का लाइव डेमो प्रस्तुत कर व्यापारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। वहीं अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारी वर्ग कभी भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं चाहता।
प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान, कर्मचारियों तथा करोड़ों रुपये की संपत्ति की सुरक्षा चाहता है। इसलिए व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए तथा सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय और सहयोग प्रदान किया जाए।
इस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय एवं पूरा सहयोग दिया जाएगा। जिससे सभी प्रतिष्ठान सुरक्षित वातावरण में संचालित हो सकें।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक व्यापारी की जिम्मेदारी है तथा नियमित प्रशिक्षण और जागरूकता से दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच, रखरखाव एवं समय समय पर करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, पवन मनोचा, सुहेल हैदर अली, देवेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनिल विरमानी, सतीश अग्रवाल, सोमेश मिश्रा, प्रियंक गुप्ता, अजय पिपलानी, गोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा,
मनजीत सिंह दुआ, सुमित गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, जगजीत सिंह जग्गा, नितिन जैन, विशाल चौरसिया, रिंकू यादव, अनुराग मिश्रा, अतुल त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह चौहान, चंद्रमणि दुबे, असित अग्रवाल, मोहम्मद शोएब,
राजेश अग्रवाल एवं इमरान कुरेशी नरेंद्र पाल सिंह राजा अमृत पाल सिंह कवलजीत सिंह मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



