उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में फायर मॉकड्रिल
आपात स्थिति में आग बुझाने की दी जानकारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के अग्निकांड घटना ने हर तरफ सतर्कता बरती जा रही है।
शनिवार को आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चन्दर नगर में आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर मॉकड्रिल की गयी ।
जिसमें अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, पैरा मेडिकल कर्मियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने बताया कि आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मॉकड्रिल की गयी है।
ऐसे ही अस्पताल में समय समय पर मॉकड्रिल कराया जायेगा। इससे आपातकालीन स्थिति में आग बुझाने में मदद मिलेगी। मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में लगे फायर यन्त्र के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी समेत अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।



