उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबन्ध कार्यकारणी की आपातकालीन बैठक

 बैठक में एसोसिएशन सदस्यों को अनुशासनहीनता के चलते किया निष्कासित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबन्ध कार्यकारणी की बैठक में अहम् निर्णय लिया गया।

गुरुवार को जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबन्ध कार्यकारणी की आम सभा की बैठक एसोसिएशन की अध्यक्षा मीना सिंह, की अध्यक्षता में की गयी। जिसका संचालन यूपी सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा किया गया।

बैठक में पदाधिकारियों ने पूर्व में वेलफेयर एसोसिएशन से निस्काशित सदस्यों ने फर्जी तरीके से चुनाव कराकर अपने को एसोसिएशन का पदाधिकारी बताने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

जिसमें संगठन विरोधी एवं कर्मचारी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण आम सभा ने सर्वसम्मति से समरजीत सिंह, हेमन्त कुमार गूजर, अजीत कुमार रावत को एसोसिएशन से आजीवन सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

एसोसिएशन महासचिव पंकज मेहरोत्रा ने बताया कि इन लागो के द्वारा यदि वेलफेयर एसोसियशन के पैड का दुरुपयोग किया जाता है, तो इनके पत्रो का संज्ञान न लिया जाय और इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं शासन प्रशासन को सम्बोधित पत्र जारी करते हुए कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button