उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पूर्वाेत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबन्धक को मिला पुरस्कार 

हिंदी भाषा मे उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बुधवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति वर्ष 2026 की प्रथम छमाही बैठक में डा. एसएन सुशील अध्यक्ष ‘नराकास’ एवं निदेशक ‘भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान’ की अध्यक्षता में बैठक की गयी।

बैठक के दौरान डा.एसएन सुशील द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय पूर्वाेत्तर रेलवे को अक्‍टूबर 2025-मार्च 2026 छमाही अवधि में सरकारी कामकाज में राजभाषा के अधिकतम प्रयोग-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए

द्वितीय पुरस्कार एवं पत्रिका प्रकाशन में चतुर्थ पुरस्कार स्वरुप शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक हिंदी कार्यशाला आयोजन में प्रथम पुरस्‍कार के रूप में प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्‍त करने के उपरान्‍त बैठक में उपस्थित स्थानीय केन्द्रीय सरकार के 74 कार्यालयों के प्रमुख एवं अन्य अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्वोत्‍तर रेलवे,

लखनऊ में सरकारी कामकाज नियमानुसार हिंदी अथवा द्विभाषी रूप में ही संपन्न हो रहे हैं। यह स्थिति हमने सतत् निगरानी रखते हुए, अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रेरित करके प्राप्त की है।

हमने आलोच्य छमाही में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की दोनों तिमाही की नियमित बैठकें, हिंदी में 05 तकनीकी संगोष्ठी, 31 हिंदी कार्यशालाएं तथा 01 साहित्यिक संगोष्‍ठी आयोजित की।

लखनऊ मंडल कार्यालय एवं मंडल के विशिष्ट स्टेशनों पर साहित्यकारों की जयंतियों, तकनीकी संगोष्ठियों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके अलावा इस छमाही में हिंदी पत्रिका ’प्रगति’ और हिंदी समाचार बुलेटिन ’लखनऊ दर्पण’ का नियमित प्रकाशन कराया गया।

हम अपनी इस उपलब्धि को भविष्य में भी बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button