प्रदेश में कई जिलों के बदले सीएमओ, गाज़ियाबाद के सीएमओ बने डॉ सचिन वैश्य
बाराबंकी सीएमओ बने डॉ रंजन गौतम

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सचिन वैश्य संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद बनाया गया है।
रविवार को विशेष सचिव रंजन कुमार द्वारा डॉ सचिन वैश्य को गाज़ियाबाद का सीएमओ पदभार सँभालने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है ।
डॉ वैश्य लम्बे समय से प्रशासनिक कार्यों को बखूबी निभाया है। उनकी ईमानदारी और कार्य के प्रति निष्ठावान होने के चलते जिले की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
वहीं डॉ वैश्य ने कहा शासन के मंसानुरूप कार्य किया जायेगा और बेहतर करने के निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यों को किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न जिलों में सीएमओ बदले गए। जिसमें
डॉ अवधेश कुमार यादव यूएचएम कानपुर, डॉ हरिनंदन प्रसाद सीएमओ जालौन, डॉ नीरज त्यागी जेडी आगरा, डॉ रमेश कुमार मिश्रा सीएमओ सोनभद्र, डॉ रंजन गौतम सीएमओ बाराबंकी,
डॉ अजय कुमार शर्मा सीएमओ उन्नाव, डॉ अभय नारायण राय सीएमओ बलिया, डॉक्टर अलका शुक्ला सीएमओ हमीरपुर, डॉ उदयभान सिंह सीएमओ फतेहपुर, डॉ किशोर कुमार आहूजा सीएमओ हापुर, डॉ गंगाराम गौतम सीएमओ जौनपुर, डॉ पंकज कुमार सीएमओ मऊ,
डॉ प्रमोद कुमार सीएमओ अंबेडकर नगर, डॉक्टर भुवन चंद्र पंत सीएमओ पीलीभीत, डॉ मुकेश कुमार सीएमओ वाराणसी, डॉ रमाकांत सागर सीएमओ अमरोहा,
डॉ रामनाथ सिंह सीएमओ अलीगढ़, डॉ विकास चंद्र सीएमओ कन्नौज, डॉ विकास शर्मा सीएमओ बदायूं, डॉ विनय कुमार सीएमओ महोबा, डॉक्टर वेद प्रकाश सीएमओ हाथरस, डॉ सुख रंजन समद्दर सीएमओ सीतापुर बनाये गए।


