उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

डीपीआरए ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दिया बधाई संदेश

सत्य की राह पर चलने वाले पत्रकारों को सराहा 

 

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर चारों ओर बधाइयो का संदेश जारी रहा। शनिवार को जिला अध्यक्ष,एवं प्रांतीय प्रवक्ता, डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश राजीव कुमार ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई देते हुए कलम की धार को सराहा। कहा

​”सत्य की राह कठिन है, पर उसे चुनना ही पत्रकारिता है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में, आप न केवल सूचनाओं के वाहक हैं, बल्कि समाज की चेतना के प्रहरी भी हैं।

विपरीत परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बीच अपनी कलम को धारदार बनाए रखना और न्याय की आवाज़ बनना,यह एक साधारण कार्य नहीं, एक बड़ी साधना का कार्य है।

​आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर, हम आपकी उस निडरता और समर्पण को नमन करते हैं, जो हर खबर के पीछे छुपे सच को प्रकाश में लाती है। जिला अध्यक्ष ने शायराना अंदाज में कहा कि

​“अँधेरों में भी जो रोशनी की तलाश रखते हैं,

हम वही हैं जो सच लिखने का जज़्बात रखते हैं।

महफ़िलें तो सजती हैं चाटुकारों की भी यहाँ,

मगर हम अपनी कलम में सिर्फ इंसाफ़ रखते हैं।”

​“न झुकने का इरादा है, न बिकने का कोई दाम है,

कलम के इस सिपाही का, बस सच लिखना ही काम है।

​आप सभी कलम के जांबाजों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा आप सभी की लेखनी हमेशा समाज को आईना दिखाती रहे और सच्चाई की राह को और अधिक आलोकित करती रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button