उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

महानिदेशक से मिला DPRA प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन 

गजट नोटिफिकेशन के आधार पर संशोधन की उठाई मांग

 

​लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डीपीआरए प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश से मुलाकात की।

वहीं उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक डॉ पवन अरुण को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है। ज्ञापन में भारत सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए भर्ती गजट

नोटिफिकेशन (रजिस्ट्री सं. डीएल.- 33004/99, 10 जून के सापेक्ष में उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम (Nomenclature) और वेतनमान भुगतान में तत्काल संशोधन किया जाए।

​संलग्न दस्तावेज के अनुसार, एसोसिएशन ने मांग की है कि केंद्र सरकार के “फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति और सेवा विनियम, 2025” के प्रावधानों को राज्य में भी पूरी तरह लागू किया जाए।

​गजट के अनुसार नए पदनाम और वेतनमान की रूपरेखा

​भारत के राजपत्र के अनुसार, फार्मासिस्टों के संवर्ग को अपग्रेड करते हुए निम्नलिखित श्रेणियों और आकर्षक वेतनमान (7वें वेतन आयोग के अनुसार) में विभाजित करने का प्रावधान है। जिसे राज्य में लागू करने का आग्रह किया गया। जिसमें

​फार्मेसी अधिकारी (फार्मेसी ऑफिसर ) समूह ‘ख’, लेवल- 7 (ग्रेड वेतन ₹4600)

​वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी (सीनियर फार्मेसी ऑफिसर ): समूह ‘ख’, लेवल- 8 (ग्रेड वेतन ₹4800)

​सहायक मुख्य फार्मेसी अधिकारी (असि.चीफ फार्मेसी ऑफिसर ): समूह ‘ख’, लेवल- 9 (ग्रेड वेतन ₹5400)

​मुख्य फार्मेसी अधिकारी (चीफ फार्मेसी ऑफिसर ) समूह ‘क’, लेवल- 10 (ग्रेड वेतन ₹5400)

​जिला फार्मेसी अधिकारी उप निदेशक (फार्मेसी) समूह ‘क’, लेवल- 11 (ग्रेड वेतन ₹6600)

​संयुक्त निदेशक (फार्मेसी) (जॉइंट डायरेक्टर ) समूह ‘क’, लेवल- 12 (ग्रेड वेतन ₹7600)

​इसके अतिरिक्त, गजट में विशेषज्ञ पदों के रूप में ‘दवा सूचना फार्मेसी अधिकारी’ एवं ‘क्लिनिकल फार्मेसी अधिकारी’ (लेवल- 8, ग्रेड वेतन ₹4800) के सृजन का भी प्रावधान है।

​महानिदेशक ने ​प्रत्यावेदन का संज्ञान लेते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ आश्वस्त किया कि वह इस मामले के महत्व को समझते हैं।

उन्होंने मौके पर ही आश्वासन दिया कि इस प्रत्यावेदन को आज ही शासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भिजवा दिया जाएगा। ताकि नियमानुसार पदनाम और वेतनमान में बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

ज्ञापन सौपने के दौरान डीपीआरए के अध्यक्ष जेके सचान, महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, और प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार सहित एसोसिएशन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि शासन स्तर से जल्द ही प्रदेश के हजारों फार्मासिस्टों के हित में यह शासनादेश जारी होगा। उन्होंने बताया कि

​इस पत्र की प्रतिलिपियाँ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा तथा अध्यक्ष महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उप्र को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button