सह -संयुक्त चिकित्सालय को मिला स्किन रोग विशेषज्ञ
दो पैथोलॉजिस्ट एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट मिले

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अब त्वचा रोग का उपचार कराना आसान हो गया। बुधवार को
ठाकुरगंज स्थित टीबी सह- संयुक्त चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेषज्ञ को नियुक्त कर दिया गया है।
अब त्वचा से सम्बंधित रोगियो को अन्य चिकित्सालय में जाना और रेफर करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही अस्पताल को दो पैथोलॉजिस्ट एवं एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट मिल गया है।
जहाँ एक ओर पैथोलॉजी की सुविधाओं में गुणवत्तापरक सुधार होगा और ओपीडी में दिखाने के लिए आने वाले मरीजों की जाँच में इज़ाफ़ा भी होगा।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में दिनों दिन उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं के लिए हम कटिबद्ध हैं । बहुत शीघ्र कुछ अन्य सुविधाएं भी चिकित्सालय को मुहैया होगीं ।
सभी रोगियो से चिकित्सालय को साफ़ सुथरा रखने एवं अधिकारी और कर्मचारियों को पूरे मनोयोग के साथ रोगी एवं उनके परिजनों की बात सुनने , समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है ।
साथ ही डॉ त्रिपाठी ने आम जन मानस से अपील करते हुए कहा कि मरीजों को चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है तो चिकित्सालाय लेकर आयें और यहाँ उपलब्ध सुविधाओं का लाभ हासिल कर स्वस्थ बने।



