अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह पर किया रक्तदान
PGI में रक्तदान शिविर में नर्सिंग ऑफिसर ने की बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में नर्सिंग ऑफिसर ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। सोमवार को
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह के उपलक्ष्य में एसजीपीजीआई में में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंजू सिंह (चीफ नर्सिंग ऑफिसर) रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में नर्सिंग स्टाफ के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
शिविर में नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र कटियार(प्रथम डोनर), संजय मित्तल (द्वितीय डोनर )एवं महेश गुप्ता सहित कई लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन में ब्लड बैंक टीम एवं नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा।इस मौके कमलेश वर्मा , इन्दु यादव, शालिनी, अनीता वाल्टर, संगीता सक्सेना, निर्मला समेत अन्य कई वार्डो की इंचार्ज मौजूद रही।
नर्सिंग यूनियन अध्यक्ष लता सचान ने सभी नर्सिंग अधिकारियो को इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य करने पर बधाई दी और संस्थान प्रशासन से रक्त दाताओं को उस दिन का नियमानुसार अवकाश देने का आग्रह किया।



