उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डीपीआरए की सात सूत्रीय मांगो पर मिली सहमति 

अपर मुख्य सचिव ने दी सहमति, संगठन ने जताया आभार 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीआरए की सात सूत्रीय मांगो को सहमति मिल गयी है। बुधवार को

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर अपर मुख्य सचिव अमित घोष उप्र शासन के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की सात-सूत्रीय मांगों पर विस्तार पूर्वक से चर्चा की गई।

जिसमें अपर मुख्य सचिव द्वारा मांगो को पूरा करने का आश्वासन देते भरोसा जताया।

वहीं प्रतिनिधि मण्डल में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान एवं प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह ने संयुक्त रूप से अपर मुख्य सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य के उच्च शिखर पर आसीन अमित घोष दूरदर्शी संवेदनशील अधिकारी का मार्गदर्शन मिलना फार्मासिस्ट संवर्ग के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने न केवल हमें भरपूर समय दिया, बल्कि हमारी प्रत्येक समस्या को एक अभिभावक की भांति सुना और समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ, राजीव कुमार ने अपर मुख्य सचिव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अमित घोष द्वारा मांगों पर जो सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की है और समस्याओं को सुलझाने का जो अटूट भरोसा दिलाया है, उसके लिए प्रदेश का प्रत्येक फार्मासिस्ट उनका सदैव आभारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि व्यस्ततम समय के बावजूद उन्होंने जिस गहराई से हमारी एक-एक मांग को सुना, वह उनके विशाल व्यक्तित्व का परिचायक है।

बैठक में विभिन्न मागो पर चर्चा में 

पदनाम परिवर्तन, वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ठोस चर्चा की गयी ।

वहीं अपर मुख्य सचिव ने मौके पर ही डॉ. संजू अग्रवाल निदेशक पैरामेडिकल को इन सभी मांगों से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव अविलंब शासन को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया । बैठक में चिकित्सा अनुभाग अधिकारी सहित अनुभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर

​जेके सचान, आरके वर्मा,  प्रद्युम्न सिंह, राजीव कुमार, संजय श्रीवास्तव, श्रवण चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button