मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक
तकनीकि आधारित निगरानी करने को दिए निर्देश

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तकनीकि आधारित निगरानी करने के निर्देश जारी किये। शुक्रवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। ज्ञात हो कि
वर्ष 2017 से मई 2026 तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा विभिन्न संवर्गों में कुल 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसी अवधि में 1,60,819 पुलिस कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। प्रदेश पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं, ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिलें और प्रदेश की कानून-व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो।



