उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डॉक्टरों ने कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के क्षेत्र में बढ़ाया कदम 

डेक्स्ट्रोकार्डिया एवं साइटस सोलिटस से ग्रसित मरीज का किया सफल माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के क्षेत्र में कदम बढ़ा दिया है।

बुधवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग द्वारा डेक्स्ट्रोकार्डिया एवं साइटस सोलिटस की दुर्लभ शारीरिक स्थिति से ग्रसित एक मरीज का सफलतापूर्वक माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट किया गया।

डॉक्टरों का कहना है कि डेक्स्ट्रोकार्डिया एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है। जिसमें हृदय अपनी सामान्य बाईं ओर की स्थिति के स्थान पर छाती के दाईं ओर स्थित होता है। जबकि साइटस सोलिटस में शरीर के वक्ष एवं उदर के आंतरिक अंगों की व्यवस्था सामान्य होती है।

इस प्रकार की असामान्य शारीरिक संरचना में हृदय की सर्जरी करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। इसमें हृदय की परिवर्तित स्थिति के अनुरूप सर्जिकल योजना, सटीक शारीरिक संरचनात्मक पहचान, विशेष ऑपरेटिव कौशल तथा विभिन्न चिकित्सा टीमों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता होती है।

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का सफलतापूर्वक नेतृत्व प्रो डीके श्रीवास्तव (मुख्य सर्जन) द्वारा किया गया।उनके नेतृत्व में सर्जिकल टीम एवं सीनियर रेजिडेंट्स के रूप में डॉ तिरना मंडल, डॉ. विवेक कुंवर, डॉ. शरण्या रे, डॉ. जूही श्रीवास्तव एवं डॉ. शौर्य भटनागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया एवं पेरीऑपरेटिव प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. वीरेंद्र कुमार एवं डॉ. कपिल की एनेस्थीसिया टीम द्वारा निभाई गई।

साथ ही नर्सिंग टीम की नेहा पॉल एवं कौस्तुभ तथा परफ्यूजन टीम के शैलेंद्र, प्रियंका एवं सोनाली का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सफल सर्जरी के उपरांत मरीज को स्थिर अवस्था में कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट में स्थानांतरित किया गया। जहां मरीज की आगे की निगरानी एवं पोस्टऑपरेटिव देखभाल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button