उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने छात्रावास के निर्माण को किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन

 

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री ने फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए आधारशिला रखी।

बेटी सुरक्षित हो, उसका सम्मान हो और स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होकर वह ‘नए भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन प्रभावी ढंग से कर सके, इस भाव के साथ जनपद गोरखपुर में स्थित

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के CSR फंड से 144 छात्राओं के लिए छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास तथा साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रोत्साहन पुस्तिका का अनावरण कर उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने

वासंतिक नवरात्रि के पावन अवसर पर बालिकाओं को प्राप्त इस उपहार की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की।

समृद्धि की तरफ उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के CSR फंड से 144 छात्राओं के लिए छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास तथा साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर के उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होकर ‘नए भारत’ के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button