उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जीपीओ में चार नए आधार कार्ड संसोधन को खुले काउंटर

महानिदेशक डाक सेवाएं ने फीता काटकर किया शुभारम्भ 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आधार कार्ड नामांकन संसोधन कराने के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार) को जीपीओ स्थित 4 नए आधार नामांकन अपडेट काउंटरों का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

जिसे महानिदेशक डाक सेवाएं (DG Posts) जितेंद्र गुप्ता द्वारा शुभारम्भ किया गया।

भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिमंडल, मुख्यालय परिसर के जीपीओ में नागरिकों को उत्कृष्ट एवं सरल सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 4 नए आधार नामांकन अपडेट काउंटरों की शुरुआत महानिदेशक डाक सेवाएं द्वारा किया गया।

चार नए आधार काउंटर खुलने से लखनऊ जीपीओ में आधार काउंटरों की कुल संख्या आठ हो गई है। इन नए आधार काउंटरों के प्रारंभ होने से राजधानी के विस्तार क्षेत्रों के नागरिकों को आधार नामांकन एवं संशोधन सेवाएं अधिक सुलभता एवं सुविधा के साथ उपलब्ध होंगी।

साथ ही आज से चार नए काउंटरों की आधार सेवाओं के शुभारम्भ से नागरिकों को अपनी बारी के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। यह पहल विभाग द्वारा जनसुविधाओं के विस्तार एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान प्रणव कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल, अशोक कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल (मेल/बीडी), सुनील कुमार राय, पोस्टमास्टर जनरल मुख्यालय परिसर,

डॉ. आनंद कुमार सिंह, निदेशक डाक सेवाएं, अवधेश कुमार मिश्र, चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ., डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर, जीपीओ, सहायक निदेशक परिमंडलीय कार्यालय एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button